बक्सर, मार्च 5 -- फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। होली का पर्व हर घर में खुशियों का सौगात लेकर आता है। सुबह में जहां रंगों की होली खेलने में सभी डूबे रहते हैं, वहीं शाम से देर रात्रि तक एक-दूसरे को बधाई और प्यार देने का तांता लगा रहता है। डुमरांव शहर में ही ऐसा नजारा देखने को मिला। बच्चों से लेकर नौजवान सभी मिल एक दूसरे पर रंगों की बर्सात कर दिया। रंग खेलने के बाद फिर कुर्ताफाड़ होली खेली गई, जिसे देखकर लोगों ने भी जमकर आंनंद उठाया। फिर संध्या से देर रात्रि तक अबीर-गुलाल की होली खेली गई। नौजवानों ने एक दूसरे को गाल को अबीर-गुलाल से लाल कर दिया। फिर घर में माता, पिता और बुजुर्ग सदस्यों के पैर पर अबीर रख उनका आर्शीवाद ग्रहण किया। वहीं बुजुर्गों ने उनके माथा को चूमा और तीलक लगा उन्हें आर्शीवाद दिया। सभी ने अपने ढंग से होली पर्व को उत्साह पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.