बक्सर, मार्च 14 -- पहचान नहीं पूर्वी गुमटी के समीप डाउन मेन लाइन से पुलिस ने बरामद किया है शव ट्रैक पर शव पड़े रहने से 15 मिनट तक बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन फोटो संख्या- 16, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव पूर्वी गुमटी के समीप महिला की मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बक्सर-आरा रेल खंड पर डुमरांव रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। ट्रैक पर शव पड़े रहने के कारण डाउन में पंद्रह मिनट तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ट्रैक से शव हटाने के बाद परिचालन बहाल हुआ। रेल पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है। अभी तक मृत महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। रेल पुलिस के अनुसार डुमरांव के पूर्वी गुमटी के समीप तेज रफ़्तार से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक अ...