बक्सर, जून 28 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने रविवार को साफाखाना रोड मोहल्ले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। आरोपी की पहचान साफाखाना रोड महादलित टोला का रहने वाला जितेंद्र मुसहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के धंधे में शामिल बताया जाता है। वहीं दूसरी ओर शराब के नशे में स्टेशन रोड से पुलिस की टीम ने एक को पकड़ा। जिसकी पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव निवासी कुणाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...