बक्सर, दिसम्बर 15 -- डुमरांव। इन दिनों डुमरांव पावर ग्रिड की क्षमता का विस्तार का कार्य जारी है। जिसे अगले तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में उक्त पावर ग्रिड से जुड़े इलाकों में बिजली की समस्या बरकार रह सकती है। हालांकि बिजली कंपनी की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि आमलोगों की दिनचर्या इससे प्रभावित नहीं हो सके। साथ ही लोगों को जरूरतें भी पूरी हो सके। बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डुमरांव ग्रिड में इन दिनों 80 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। बताया कि ग्रिड में पहले से 50 एमवीए का दो ट्रासफॉर्मर लगा हुआ था। लेकिन बिजली का लोड क्षमता से अधिक होने के कारण इनमें से एक को 80 एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में तब्दील किया जा रहा है। इस कार्य में लगभग तीन महीने का समय लगेगा। ऐसे में उक...