बक्सर, मार्च 9 -- लाभ होगा स्टॉपेज डुमरांव में मिलने से स्थानीय यात्रियों में दिखी खुशी रात 10 बजकर 16 मिनट पर डुमरांव स्टेशन पर रुकती है डुमरांव, संवाद सूत्र। होली पर्व के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव डुमरांव स्टेशन पर दिया है। पहली बार इस विशेष ट्रेन का स्टॉपेज डुमरांव में मिलने से स्थानीय यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। अब डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए बक्सर या आरा जाने की मजबूरी नहीं होगी। रेलवे के अनुसार यह होली स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली से प्रस्थान करती है और अगले दिन सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर डुमरांव स्टेशन पहुंचती है। यहां कुछ देर ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए दोपहर 12 बजकर 25 मिन...