बक्सर, जून 1 -- फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव के लाला टोली रोड निवासी संजय श्रीवास्तव के पुत्र एवं वर्तमान में बेंगलुरु में रह रहे श्रेयस श्रीवास्तव ने जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 13162 प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। यह भी पढ़ें- JEE Advanced Topper: पहले बने यूपी टॉपर; बड़ौत के उत्कर्ष ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की ऑल इंडिया 35वीं रैंकशिक्षा की यात्रा श्रेयस की शैक्षणिक यात्रा शुरू से ही उत्कृष्ट रही है। वर्ष 2024 में कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उन्हें बेंगलुरु के उत्कृष्ट विद्यार्थियों में शामिल किया गया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें कर्नाटक सरकार के राजस्व मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उसने माता-पिता के साथ रहकर नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और अनुशा...