डुमरा: आशा फैसिलिटेटर प्रकरण की होगी जांच
सीतामढ़ी, मई 31 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा फैसिलिटेटर पुष्पा कुमारी से जुड़े विवाद की जांच अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। अस्पताल प्रशासन की शिकायत और आशा फैसिलिटेटर द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति ने जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि मेथौरा पंचायत की आशा फैसिलिटेटर पुष्पा कुमारी लंबे समय से विभागीय कार्यों में बाधा पहुंचा रही थीं। शिकायत के आधार पर उनकी अश्विन आईडी बंद कर दी गई। इसके बाद उनके द्वारा अस्पताल परिसर में हंगामा करने और बाहरी लोगों को लेकर अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को धमकाने की शिकायत की गई है। यह भी पढ़ें- जांच के बाद चिकित्सा पदाधिकारी को हटाया प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.