सीवान, दिसम्बर 22 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी निवासी लालू साह (40) वर्ष की मौत सड़क हादसे में शनिवार की दोपहर हो गई। वह पटना जिला पुलिस बल में तैनात था। परिजनों का कहना था कि वह शनिवार को छुट्टी पर बाइक से घर आ रहे थे। उसी क्रम में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। उनका पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव डुमरहर पहुंचा। जहां सरयू नदी किनारे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को अंतिम विदाई दी गई। उनके शव को मुखाग्नि उनके इकलौते बेटे ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...