पाकुड़, मार्च 6 -- पाकुड़िया प्रखंड के अन्तर्गत डुमरसोल गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रीष्टमुणी हेम्ब्रम उपस्थित रहीं। साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, शिबधन हांसदा, क्लब के बपी टुडू तथा पंचायत प्रधान सुनिराम किस्कू भी मंचासीन रहे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच मार्गोमुंडा और हांसदा बाखोल टीम के बीच खेला गया। दर्शकों की उमड़ी भीड़ के बीच खेले गए इस मुकाबले में मार्गोमुंडा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50,000 रूपए तथा उपविजेता टीम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.