रांची, मार्च 12 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी गांव में गुरुवार को धूमधाम के साथ सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजित मुंडा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। समारोह के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने ढोल-नगाड़े की थाप पर सांस्कृतिक खोड़हा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम में सरहुल पर्व की पारंपरिक झलक देखने को मिली और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित मुंडा ने सभी ग्रामीणों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरहुल प्रकृति से जुड़ा हमारा प्रमुख पर्व है और हम सभी का दायित्व है कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.