बांका, जनवरी 11 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के गोरीपुर पंचायत अंतर्गत डुब्बा झा टोला में दबंगों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई सड़क की खबर दैनिक समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया है। खबर प्रकाशित होते ही बीडीओ अजेश कुमार के निर्देश पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीपीआरओ ने बताया कि सड़क को जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर यातायात बाधित करने वाले दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन व्यवस्था को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासनिक पहल से ग्रामीणों में राहत की भावना देखी गई। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.