नई दिल्ली, मार्च 10 -- US-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते 10 दिनों से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान सुर्खियों में हैं। मंगलवार को युद्ध के 'लगभग खत्म' होने की बात करने वाले ट्रंप ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है जिसकी खूब निंदा हो रही है। जंग के बीच बीते सप्ताह अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा हमला कर ईरानी युद्धपोत 'IRIS DENA' को डुबोए जाने को लेकर ट्रंप ने अजीबोगरीब बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेना ने उनसे कहा था कि जहाजों को पकड़ने से ज्यादा मजेदार है, उन्हें तबाह कर देना या डुबोना। ट्रंप ने अमेरिकी सेना के साथ बातचीत के बारे में बताते हुए कहा, "उन्होंने कहा, उसे डुबोना ज्यादा मजेदार है। उन्हें उसे डुबोना ज्यादा पसंद है। वे कहते हैं कि उसे डुबोना ज्यादा सुरक्षित है। मुझे लगता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.