मुरादाबाद, फरवरी 26 -- ग्राम नानपुर में डुप्लीकेट मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी मिलने पर गुरुवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोगों के नाम सूची में शामिल होने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें न तो किसी प्रकार की पूर्व सूचना दी गई और न ही बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर इस संबंध में जानकारी दी गई। उनका कहना है कि आधार नंबर जमा कराने की प्रक्रिया के बारे में भी उन्हें समय रहते अवगत नहीं कराया गया। जब इस संबंध में ग्रामीणों ने बीएलओ से जानकारी मांगी तो बताया गया कि डुप्लीकेट सूची जमा की जा चुकी है। यह सुनकर ग्रामीण भड़क उठे और मौके पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि अपूर्ण और बिना सूचना के सूची जमा करना लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने मामले की जांच और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.