लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में डुप्लीकेट सिगरेट एवं मादक पदार्थ की बिक्री की गुप्त सूचना पर कोलकाता से आई विशेष छापेमारी टीम ने स्थानीय आईटीसी कर्मियों के नेतृत्व में तीन दुकानों पर एक साथ कार्रवाई की। करीब दो घंटे तक चली सघन जांच-पड़ताल के दौरान दुकानों के स्टॉक, गोदाम और संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने सिगरेट के पैकेटों की वैधता, बैच नंबर और सप्लाई चेन से जुड़े कागजातों की जांच की। हालांकि तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। जांच के क्रम में कुछ सामान को सत्यापन हेतु जब्त कर थाना लाया गया, जहां जांच के उपरांत उसे वापस कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद ...