फतेहपुर, मई 10 -- फतेहपुर। पंचायत चुनाव कब होंगे, क्या हो रहा है, कैसे होंगे और प्रशासकों की नियुक्ति प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने जैसे सवालों के बीच गांवों में चर्चाएं तेज हैं। दावेदारों के साथ ही प्रधानों में भी असमंजस बना हुआ है। वहीं निर्वाचन विभाग ने फिर से डुप्लीकेट वोटरों की छटनी का काम शुरू करा दिया है। जिसे 28 मई तक पूरा करना है। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने और आरक्षण निर्धारित न होने से चुनाव का समय बढ़ता नजर आ रहा है। प्रधानों का कार्यकाल मई माह में समाप्त होना है लेकिन प्रशासकों की नियुक्ति व प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने जैसा कोई भी फैसला नहीं लिया जा सका है। इसी से गांवों की राजनीति तो सुस्त हो गई लेकिन चुनाव की कयास में सरगर्मी कायम है। चुनाव आयोग द्वारा जारी संभावित डुप्लीकेट मतदाताओ...