सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के व्यापक शुद्धिकरण अभियान को तेज कर दिया है। निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025-26 के दौरान जनपद में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान होने से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिले में 5.92 लाख संदिग्ध प्रविष्टियों का चिन्हांकन किया गया है, जिनमें से लगभग 1.76 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं। इसे चुनावी प्रक्रिया की शुचिता के लिए गंभीर चुनौती मानते हुए निर्वाचन आयोग ने इन सभी प्रविष्टियों का पुनः सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने क्षेत्र ...