देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सत्यापन की जिले के 16 खंडों में 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया जाना था। वहीं बीएलओ द्वारा सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद जिले में 75 हजार 473 मतदाताओं के नाम डिलीट हुए हैं।जिले के सोलह विकास खंडों में कुल 1121 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए जिले में 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया था। आयोग के निर्देश पर सत्यापन कार्य बीएलओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है जिसमें कुल 75 हजार 473 मतदाताओं के नाम डिलीट हुए हैं। जिसके ब्लाकवार आंकड़ों पर गौर करें तो देसही देवरिया में 3310, भाटपाररानी में 15177, देवरिया ...