डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने की प्रक्रिया शुरू, 800 मतदाताओं का होगा सत्यापन
उरई, जुलाई 8 -- कालपी, संवाददाता। विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन निर्वाचन आयोग ने त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील सभागार में तहसीलदार अभिनव तिवारी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई।बैठक में तहसीलदार ने बताया कि एआई की मदद से विधानसभा क्षेत्र में लगभग 800 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इन सभी का सत्यापन कर फार्म भरवाया जाना है, ताकि मतदाता एक ही स्थान पर अपना नाम रख सकें। बीएलओ को निर्देश दिए गए कि वे घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर सही जानकारी लें और निर्धारित प्रारूप में विवरण जमा करें। उन्होंने कहा कि पहले भी एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज मतदाताओं को हटाया जा चुका है, जिसके चलते क्षेत्र में लगभग 40 हजार मतदाता कम हुए हैं। इसके बावजूद सूची में अभी भी ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.