गोपालगंज, मई 8 -- उचकागांव। मीरगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई मीरगंज थाना कांड संख्या 540/25 के तहत की गई। आरोपी अनिल चौधरी उर्फ अनिल यादव सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी का पुत्र बताया जाता है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सत्यापन किया गया, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। इसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार दो स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चस्पाया गया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपित के घर पर पुलिस ने कराई मुनादी पुलिस ने माइकिंग और डुगडु...