डुगडुगी बजाकर अभियुक्त को आत्मसमर्पण का आदेश
औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- गोह थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी मो. अरशद उर्फ मुदस्तिर, पिता मो. इरशाद आलम के घर पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया और 48 घंटे के भीतर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। ढोल और सायरन बजाकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 17 मार्च को जहानाबाद के एक मॉल से मुख्य आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ गोह की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। इस मामले में जहानाबाद थाना में अपहृता के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया है, जबकि अन्य कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- डुगडुगी बजाकर अभियुक्त को आत्मसमर्पण का आदेश उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के भीतर अभियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.