गिरडीह, मार्च 14 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में जमीन से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक उदासीनता और समय पर स्पष्ट निर्णय नहीं होने के कारण कई मामलों में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखने को मिला, जब धनवार अंचल के महेशमरवा मौजा की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और मामला अनुमंडल कार्यालय तक पहुंच गया। जमीन विवाद के निपटारे की मांग को लेकर लगभग सौ की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष पारंपरिक हथियार तीर-धनुष, भाला आदि लेकर तथा डुगडुगी बजाते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उनके ख्तियानी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.