डुकासाई : हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में
चाईबासा, जून 28 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी के डुकासाई में हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार देर रात को छह की संख्या में जंगली हाथियों की झुंड रेलवे अंडर ब्रिज से होकर मेरेलगाड़ा सड़क पर डुकासाई गांव की ओर आने की सूचना मिलते ही गांव वाले टॉर्च लाइट जलाकर रेलवे लाइन के निकट खड़े होकर शोरगुल शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ पटाखे फोड़कर जंगली हाथियों की रास्ते में रोकना शुरू कर दिया। जंगली हाथी आने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगली हाथियों को जंगल की ओर भागने के लिए रास्ते पर खड़े होकर लाइट मारकर रास्ते रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जंगली हाथियों की झुंड जंगल की ओर रुख किया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड पिछले दो तीन दिनों से भोजन की तलाश में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.