नई दिल्ली, अगस्त 10 -- लक्जरी बाइक बनाने वाली मशहूर कंपनी डुकाटी ने भारतीय मार्केट में अपनी नई मॉन्स्टर को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई है। अपने पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ी ही महंगी होने के बावजूद, नई जनरेशन की इस बाइक में री-इंजीनियर इंजन, हल्का चेसिस और काफी शार्प डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसे रोजाना चलाने वाले राइडर्स के साथ-साथ स्पोर्ट्स बाइक लवर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। आइए जानते हैं कि इस नई बाइक में क्या-क्या खास फीचर्स और बदलाव दिए गए हैं।कुछ ऐसा है बाइक के पावरट्रेन इस नई बाइक के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 890cc का बिल्कुल नया V-ट्विन इंजन दिया गया है। हालांकि, पुराना मॉडल 937cc का था, लेकिन साइज में थोड़े छोटे होने के बावजूद इसके परफॉर्मेंस में कोई कमी...