नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- इटालियन मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारतीय बाजार में फॉर्मूला 73 मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए है। खास बात ये है कि कंपनी इस मोटरसाइकिल की दुनियाभर में सिर्फ 873 यूनिट्स ही बेचेगी। इसमें से बहुत कम भारत आएंगी। हालांकि, कंपनी ने बताया कि भारत में बेची जाने वाली सभी यूनिट्स पहले ही बिक चुकी हैं। फॉर्मूला 73 को 1973 की डुकाटी सुपर स्पोर्ट डेस्मो के सम्मान में तैयार किया गया है। जो डुकाटी की पहली ऐसी रोड बाइक थी, जिसमें कंपनी के पॉपुलर डेस्मोड्रोमिक वाल्व सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था। सुपर स्पोर्ट डेस्मो काफी हद तक 750 इमोला डेस्मो पर बेस्ड थी। यह एक सफल रेसिंग मोटरसाइकिल थी जिसने कई प्रतियोगिताओं में डुकाटी के लिए 400 से ज्यादा जीतें हासिल की थीं। यह भी पढ़ें- पिछल...