पिथौरागढ़, मार्च 27 -- थल के डुंगरी छुरमल मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हुआ। शुक्रवार को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने के बाद हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान यजमान मोहन सिंह नेगी, उदिमा देवी, भगत सिंह नेगी, डिगर सिंह नेगी, महिपाल सिंह मेहता ने कथावाचक पंडित पीयूष उपाध्याय के मन्त्रों के वाचन के साथ हवन कुंड में तिल और जौ डालकर होम किया। भगवताचार्य गिरीश चंद्र उपाध्याय ने अग्नि कुंड में घृत की आहुति दी। जिसके बाद देवडांगरों ने अवतरित होकर सभी लोगों को आशीर्वाद दिया। बाद में कन्याओं का पूजन किया गया। जिसके बाद सभी लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान भागवत सम्पन्न कराने में सोहन सिंह मेहता, पूरन सिंह मेहता, गोपाल सिंह महरा, राजेंद्र सिंह मेहता, लाल सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, होशियार सिंह नेगी सहयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.