हल्द्वानी, जनवरी 16 -- लालकुआं, संवाददाता। डूंगरपुर पंचायत घर हल्दूचौड़ में शुक्रवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर ही 87 शिकायतों का निस्तारण किया। इसके साथ ही 70 जरूरतमंद लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। 4 महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यहां मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, दिनेश खुल्बे, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, ग्राम प्रधान गीता बिष्ट, ललित सनवाल, प्रदीप कुमार, बला दत्त, मनीषा मलवाल, पूजा बिष्ट, रमेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंपा पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.