भभुआ, मार्च 29 -- युवा पेज की खबर डी. ए. वी किड्स स्कूल वन का वार्षिक उत्सव घुमधाम से मना कार्यक्रम का उद्धाटन सीजेएम व डायरेक्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया स्कूल के प्रत्येक कक्षा से तीन टॉपर्स को मोमेंटो और उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डी. ए. वी किड्स स्कूल वन का वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ डी. ए. वी ऑडोटोरियम जद्दूपुर के परिसर में रविवार को मनाया गया। विद्यालय के सैकड़ों नन्हे मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना,बिहारी डांस ,नेपाली डांस,ऑपरेशन सिन्दूर एक्ट,चाइल्ड लेबर एक्ट, मां और बेटी का प्यारा रिश्ता आदि कार्यक्रमों को बड़े ही मनभावक तरीके से नृत्य के द्वारा दर्शाया गया। डी. ए. वी किड्स वन के छात्र आलिया,सोफिया,शुभम, अंशिका, चित्रा,अर्णव,आयुषशर्मा,अंश राज, शेजल, अनन्या,तूलिका, त्रिक्षय...