डी.एस.आर. विधि से धान की बुआई कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों ने सीधी बुआई की आधुनिक तकनीक यानी डी.एस.आर. विधि से धान की बुआई कर लीक से हटकर कुछ अलग करने का प्रयास किया। विभाग के सचिव एवं मंडी निदेशक इन्द्र विक्रम सिंह व कृषि निदेशक डा. पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में रहीमाबाद स्थित कृषि विभाग के कटियार ऊसर सुधार फार्म (प्रक्षेत्र) पर अधिकारियों ने डीएसआर विधि से धान की उन्नत प्रजाति 'शुआटस-4' की बुआई की। इस दौरान इन्द्र विक्रम सिंह एवं डा. पंकज त्रिपाठी ने बारी-बारी से ट्रैक्टर चलाकर धान की सीधी बुआई की। बाद में अधिकारियों ने प्रक्षेत्र की 287 हेक्टेयर भूमि पर कुल 251 पौधे भी लगाए जिसे नवग्रह वाटिका और पंचवटी पार्क के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.