प्रयागराज, सितम्बर 30 -- प्रयागराज। डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने प्रयागराज में कालिंदीपुरम के बरसाना सेक्टर में 1944 वर्गमीटर जमीन 16.85 करोड़ रुपये में हासिल की है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से कराई गई ई-नीलामी में दो बोलीदाताओं के बीच लंबे समय तक मुकाबला चला। अंत में एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने सबसे ऊंची बोली लगाकर भूखंड अपने नाम कर लिया। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कंपनी इस जमीन को अपने रिटेल चेन का हिस्सा बनाएगा या रियल स्टेट के तौर पर विकसित करेगा। ई-नीलामी के दौरान दोनों बोलीदाताओं ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए लगातार बोली बढ़ाई। एवेन्यू सुपरमार्ट्स की 16.85 करोड़ रुपये की बोली पर नीलामी समाप्त हुई। इससे प्राधिकरण को भूखंड के एवज में अच्छी आय हुई है।प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि जमीन...