रांची, जुलाई 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कोल्हान और पलामू प्रमंडल के संस्थानों को डी फार्म परीक्षा-2026 के प्रथम वर्ष की मार्कशीट 22 जुलाई से मिलेगी। डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति, झारखंड ने डी.फार्म परीक्षा-2026 (प्रथम वर्ष) की मार्कशीट वितरण को लेकर आदेश जारी कर दिया है। समिति ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कोल्हान और पलामू प्रमंडल के सभी डिप्लोमा-इन-फार्मेसी कॉलेजों एवं संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि से अपने विद्यार्थियों की मार्कशीट प्राप्त करें।आदेश के अनुसार, सत्र 2023-2025 (न्यू कोर्स) के प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों की डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा-2026 (प्रथम वर्ष) की मार्कशीट 22 जुलाई 2026 से परीक्षा समिति के कार्यालय से कार्यालय अवधि के दौरान प्रा...