मऊ, मई 19 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा काझा रामबन स्थित सूर बाबा कुटी के पोखरे में सोमवार की सुबह गोरखपुर निवासी डी-फार्मा के प्रथम वर्ष के छात्र की पोखरे में संदिग्ध परिस्थतियों में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। छात्र का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंचने परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है। गोरखपुर जिले के नेताजी सुभाष चंद्र नगर बिलंदपुर खानता थाना गोरखपुर निवासी 26 वर्षीय नितेश मिश्रा मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित रामश्रय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में डी-फॉर्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई करता था। वह कालेज के हास्टल में रहकर परीक्षा दे रहा था। सोमवार को अंतिम पेपर देने के बाद वह नहान...