बदायूं, दिसम्बर 25 -- सहसवान। नगर के डी पॉल जूनियर हाईस्कूल जरीफपुर गढ़िया में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ड्राइंग, कार्ड मेकिंग और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ से पूर्व विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रामनिवास ने विद्यार्थियों को ईसा मसीह के जन्म और उनके शांति व प्रेम के संदेश के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रभु यीशु के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेश शर्मा ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और बताया कि आगामी कार्यक्रम में इन सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.