डी-कार्बोनाइजेशन का संदेश लेकर हॉर्टिकल्चर कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान
सराईकेला, जुलाई 22 -- खरसावां। जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) अंतर्गत हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूंटपानी में मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। डी-कार्बोनाइजेशन के जरिए कार्बन फुट प्रिंट कम करना विषय पर आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छ व हरित परिसर बनाने का संकल्प लिया। सुबह 7 से 8 बजे तक चले अभियान के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में व्यापक सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष डॉ. कोयल डे की देखरेख में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपना कर कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.