मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाजार समिति में गुरुवार की देर शाम अपने स्टॉल को सजाने में लगीं जीविका दीदियां खासी उत्साहित दिखीं। उन्हें इस बात की खुशी थी कि उनके स्टॉल पर सीएम आएंगे और वह उनसे अपने अनुभव साझा कर सकेंगी। जीविका दीदियों ने बताया कि वह नीतीश भैया से कहेंगी कि आपके आशीर्वाद से समृद्ध हो रहा बिहार, जीविका दीदियां कर रहीं आपका आभार। शुक्रवार को सीएम बाजार समिति प्रांगण में आएंगे। जीविका के महिलाओं के 14 स्टॉल यहां लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में महिलाओं की सफलता की कहानी और उनकी आत्मनिर्भरता की तस्वीर है। दीदी की रसोई से लेकर कृषि उद्यमी मॉडल से संबंधित स्टॉल महिलाओं ने लगाए हैं। इतना ही नहीं, डी एरिया में महिलाएं सीएम के स्वागत में रंगोली भी बनाएंगी। यह रंगोली भी बिहार में महिलाओं की आत्मनिर्भरता को दिखाएग...