डीह शेरपुर महिला दुग्ध समिति में 9.31 लाख बोनस का वितरण
समस्तीपुर, जून 11 -- विद्यापतिनगर। निज संवाददाता। प्रखंड के शेरपुर पंचायत स्थित डीह शेरपुर महिला दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति लिमिटेड में बुधवार को बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक का लंबित बोनस कुल Rs.9,31,992.29 राशि का वितरण 232 किसान महिला दुग्ध उत्पादकों के बीच साड़ी, केन व सुधा मिन के साथ किया गया। उद्घाटन मिथिला दुग्ध संघ समस्तीपुर के अध्यक्ष उमेश राय ने किया। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण से गांवों का समग्र विकास संभव है। विशिष्ट अतिथि मिथिला दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा ने महिलाओं को आधुनिक डेयरी प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- श्वेत क्रांति : नवादा-नालंदा व शेखपुरा जिलों में 1237 दुग्ध संग्रहण समितियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.