डीह बाबा मंदिर का होगा सुंदरीकरण
जौनपुर, जून 23 -- मछलीशहर। विकास खंड के जमालपुर गांव स्थित प्राचीन डीह बाबा मंदिर के सुंदरीकरण को लेकर रविवार को ब्लॉक प्रमुख मछलीशहर गोपेश यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में मंदिर के निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख ने मुख्य मंदिर के सुंदरीकरण में हरसंभव सहयोग देने की बात कही, जिससे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। बैठक में महाराष्ट्र के उद्योगपति राजेश यादव, बबलू यादव, डीके यादव, दिनेश मिश्रा, गुलाब यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर के विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.