बलिया, मार्च 23 -- पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव में स्थित डीह बाबा के स्थान से पुलिस ने मानव खोपड़ी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि खोपड़ी को जांच के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। डीह बाबा के स्थान पर शनिवार को एक व्यक्ति तंत्र क्रिया कर रहा था। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति की नजर पड़ी तो उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक तांत्रिक वहां से फरार हो चुका था। आसपास से लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने खोपड़ी को कब्जा में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्र में कोई व्यक्ति खोपड़ी रखकर तंत्र साधना कर रहा था। इसको लेकर गांव-जवार में चर्चाओं का बाजार तेज है। इस सम्बंध में एसओ पकड़ी लालमणि सरोज का कहना है कि मानव खोपड़ी का डीएनए जांच कराने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.