डीह पूजा के दौरान हुआ विवाद, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा तनाव
संतकबीरनगर, जून 26 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम तिनहरी में गुरुवार को पारंपरिक डीह पूजा के दौरान जाखी माई की स्थापना को लेकर एक ही ग्राम पंचायत के दो पुरवा के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में डीह पूजा के दौरान हुआ विवाद, चार लोग मामूली रूप से घायल घटना का वर्णन जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तिनहरी के छोटी तिनहरी पुरवा में पिछले कई दिनों से डीह बाबा की पूजा-अर्चना चल रही है। ढोल-मंजीरे की धुन और धार्मिक उत्साह के बीच महिला-पुरुष परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा कर रहे थे। इसी दौरान जाखी माई की स्थापना को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.