समस्तीपुर, अप्रैल 8 -- मोहनपुर । मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीह दशहरा गांव में बुधवार की दोपहर में गेहूं दौनी करने जा रहा थ्रेसर से दबकर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान डीह दशहरा निवासी सागर दास के पुत्र बिरजू दास (32) के रूप में की गई। बताया गया कि थ्रेसर को गेहूं दौनी करने के बाद दूसरी जगह गेहूं दौनी करने के लिए ड्राइवर ले जा रहा है। इसी क्रम में मोड़ आ गया। ड्राइवर ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के बावजूद मोड़ने लगा। जिससे थ्रेसर पर सवार मृतक थ्रेसर पर से फेंका गया। जिसके बाद थ्रेसर असंतुलित होकर मृतक के ऊपर पलट गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक को आनन-फानन में मोहिउद्दीननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.