गंगापार, जनवरी 6 -- करछना के विजय क्लिनिक डीहा बाजार में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 जरूरतमंद लोगों की जांच की गई। शिविर में मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व दवाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया गया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. विजय बाबू यादव, जिला पंचायत सदस्य, जितेंद्र शुक्ला, प्रेमचंद आदिवासी, ओम प्रकाश, मनी बहादुर यादव, संजय यादव, बाबा पाल, गंगा शंकर विश्वकर्मा, श्याम बहादुर यादव, ब्रह्मचारी यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.