गंगापार, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के डीहा बाजार में शुक्रवार की आधी रात दबंगों के उत्पात से सनसनी फैल गई। आरोप है कि करीब 12 बजे जेसीबी और असलहाधारियों के साथ पहुंचे लोगों ने बाजार स्थित एक पुराने मकान को गिराना शुरू कर दिया। इसके बाद पास में रखी चार गुमटियों को भी जमींदोज कर दिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बाद आरोपी कुछ दूरी पर जाकर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सुबह पीड़ितों ने टूटा मकान और क्षतिग्रस्त गुमटियां देख थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना...