डीसी से रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की
रांची, मई 11 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड ग्राम प्रधान संघ के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रांची उपायुक्त से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष यदु गोपाल सिंह मुंडा, सचिव राधा गोविंद सिंह मुंडा और लक्ष्मण सिंह मुंडा शामिल थे। मांग पत्र में तमाड़ प्रखंड में रिक्त पड़े ग्राम प्रधान और डाकुआ पदों पर शीघ्र नियुक्ति, मानकी-मुंडा, ग्राम प्रधान व डाकुआ को मिलने वाली सम्मान राशि का भुगतान तथा खराब पड़े चापाकल और पेयजल सोलर टंकी की मरम्मत की मांग की गई। इसके अलावा पेसा एक्ट नियमावली के अनुरूप पारंपरिक ग्राम सभा को मजबूत करने और प्रखंड में रिक्त बीडीओ पद पर जल्द पदस्थापन की मांग भी उठाई गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए बीडीओ पदस्थापना के लिए शीघ्र पत्राचार करने को कहा। साथ ही सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.