गढ़वा, दिसम्बर 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला पार्षद रजनी कुमार शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रमुख, बीडीसी और मुखिया ने संयुक्त रूप से डीसी दिनेश यादव से मुलाकात कर छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रखंड में विगत एक वर्ष से मनरेगा सहित अन्य सभी विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन बंद है। लोगों को काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में निबंधित अकुशल मजदूर करीब 15 हजार हैं। उसके विपरीत महज 200 से 250 मजदूरों को कार्य दिया जा रहा है। शेष वंचित अकुशल मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उसके अलावा मनरेगा के तहत सामग्री भुगतान के लिए विगत छह माह से राशि आई है। प्रखंडकर्मी की लापरवाही से अभी तक सामग्री का भुगतान नहीं किया गया। उक्त मद में यथाशीघ्र भुगतान कराया जाए। वहीं मनरेगा से विगत पांच वर्षों में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.