चाईबासा, मई 8 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपायुक्त के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान चैंबर की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन एवं इस वर्ष भी इसे व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय से जिले में जनकल्याणकारी कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- ब्लॉक में आने वाले लोगों के लिए बेहतर माहौल बनाएं : डीसी उन्होंने भविष्य में भी सका...