डीसी से बकाया मानदेय भुगतान की मांग
दुमका, मई 12 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।पोषण सखी संघ के प्रखंड अध्यक्ष कविता कुमारी यादव के नेतृत्व में पोषण सखी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त दुमका से उनके कार्यालय में मिलकर छह महीने से बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की। जिसमें बताया है कि नवंबर 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक का बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने से भुखमरी की स्थिति बनी हुई है। बताया कि एक तो मानदेय भी बहुत कम दिया जाता है वह भी छह माह तक बकाया रखा जाता है। मौके पर शुशमा मुर्मू, सबनम सोरेन, जुगनू कुमारी, अनुपम कुमारी इत्यादि पोषण सखी मौजुद थी। फोटो संख्या-08-उपायुक्त से मिले पहुंची पोषण सखी यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका उपायुक्त गोड्डा को सौंपेंगे मांगपत्र यह भी पढ़ें- मानदेय नहीं मिलने से सेविका-सहायिका परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.