घाटशिला, फरवरी 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत आने वाले सुदूरवर्ती दलमाबेड़ा गांव का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने यहां के बोकसीतली टोला, खुद्दा बेड़ा आदि के ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर उन्होंने दालमा बेड़ा के मनोरम झरना को भी जाकर खुद देखा। फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के मुखिया परमा बनरा द्वारा उन्हें जानकारी दी गयी कि हर साल यहां काफी पर्यटक बाहर से आते हैं, इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा पर्यटन स्थल चिह्नित किए जाने के समय इस झरना को पर्यटन स्थल विकसित करने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है, इस पर उपायुक्त ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया गया कि मोबाइल का सिग्नल नहीं रहने के कारण कई तरह की समस्याएं होती हैं, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.