धनबाद, मार्च 1 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी आदित्य रंजन तथा सामान्य प्रेक्षक रॉबिन टोप्पो ने मतगणना के दूसरे दिन राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद में चल रहे नगर निकाय चुनाव के विभिन्न मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना पदाधिकारियों को प्रत्येक मतपत्र की गहनता से जांच कर त्रुटि रहित गिनती करने का निर्देश दिया। डीसी ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को मतगणना कर्मियों के लिए पेयजल, समय पर भोजन, शाम का नाश्ता इत्यादि सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी आदित्य रंजन, सामान्य प्रेक्षक रॉबिन टोप्पो, डीडीसी सन्नी राज, एसडीओ लोकेश बारंगे व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.