डीसी व एसपी ने लिया उपकारा के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
रांची, मई 14 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से उपकारा खूंटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कारा परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों एवं निगरानी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कारा परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कारा परिसर में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.