देवघर, अगस्त 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। इसी कड़ी में आरएल सर्राफ स्कूल परिसर स्थित केंद्रीय खोया पाया केंद्र सह अंतर्राज्यीय सूचना सहायता केंद्र समेत 32 किलोमीटर मेला में स्थापित 34 सूचना केंद्र एवं मुख्य मेला क्षेत्र में 10 मातृत्व विश्राम गृह भूले-भटके और असहाय कांवरियों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहा है। शिविर के माध्यम से मेला क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़े और आर्थिक रूप से लाचार कांवरियों को भोजन एवं गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा सहायता प्रदान की जा रही है। यह भी पढ़ें- 7 दिनों में 10.05 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा वैद्यनाथ पर किया जर्लापण इस कड़ी में गुरुवार को डीसी सौरभ कुमार भुवानिया एवं एसपी प्रवीण पुष्कर ...