लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार,संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव के तहत 27 फरवरी को होने वाली मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव द्वारा पोलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। डीसी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि परिसर में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.